फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: भाजपा के पूर्व मंत्री ने NDA सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 62 हजार करोड़ का हुआ घोटाला

Tue, 04 Nov 2025 12:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्वी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिंह पिछले कुछ दिनों से बागी तेवर अपनाए हुए हैं। आज वह फिर से चर्चा में हैं। कारण है कि उन्होंने एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो पहले यानी आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आरके सिंह ने अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। यह आरोप भ्रष्टाचार को लेकर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा घपला हुआ है। एनडीए सरकार ने अदाणी समूह के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इसमें कहा गया कि 25 साल तक बिहार सरकार 6 रुपये 75 पैसे के हिसाब से अदाणी समूह से पावर खरीदेगी।अदाणी पावर लिमिटेड को जो जमीन दिया गया है और जिस रेट पर बिहार के लोगों को पर यूनिट बिजली मिलेगी में उसमें 62 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। सका खामियाजा सीधे-सीधे बिहार की जनता को भुगतना पड़ेगा। इसमें बिहार सरकार के मंत्री और अधिकारी शामिल हैं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

Bihar Election: प्रियंका गांधी बोलीं- नेहरू-इंदिरा को कोसने के लिए 'अपमान मंत्रालय' बनाएं मोदी सरकार
विज्ञापन


बिहार सरकार ने जो जमीन अदाणी समूह को दी है
पूर्व मंत्री आरके सिंह ने कहा कि भागलपुर के पीरपैंती में बिहार सरकार ने जो जमीन अदाणी समूह को दी है, उसमें घपला हुआ है। जिस जमीन पर बिजली परियोजना के लिए अनुमति दी गई है, वह भी वास्तविक बाजार दर से कई गुना सस्ती दी गई। इस परियोजना की फिक्स कॉस्ट प्रति मेगावॉट करीब 10 करोड़ आ रही है, इस हिसाब से 2.75 रुपये प्रति यूनिट बिजली की खरीद होना चाहिए थी, लेकिन यह 1.41 रुपए प्रति यूनिट अधिक पर खरीदने का करार हुआ है। इसके बाद यह करार प्रति यूनिट 4.16 रुपये में हुआ है।  उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये प्रति मेगावॉट की कॉस्ट के हिसाब से ही सरकार ने 21 हजार से 24 हजार करोड़ के निवेश आने का दावा भी किया था। आरके सिंह ने दावा किया कि अदाणी समूह को जिस जमीन पर बिजली परियोजना के लिए अनुमति दी गई है, वह वास्तविक बाजार दर से कई गुना सस्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें