फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले तेजस्वी का बड़ा एलान, जानिए इस बार क्या वादा किया?

Tue, 04 Nov 2025 09:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Sabha Election: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले वोटरों को लुभाने के लिए नया एलान किया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि सरकार बनते ही हमलोग इसे लागू करवाएंगे। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी। हमारा विषय बिहार बनाने का है।

विज्ञापन


किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही जीविका (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई करेंगे उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाएंगे। उन्होंने कहा कि 20 साल से एनडीए सरकार ने किसानों के लिए ध्यान नहीं दिया। गेहूं और धान के लिए, हम धान के एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये और गेहूं के एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपये देंगे। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे। यानी सिंचाई में बिजली का खर्चा सरकार देगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन, हमारी सरकार इसे मुफ्त कर देगी। राज्य के व्यापार मंडलों के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। 

Bihar Election: अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो कर फंसे ललन सिंह और सम्राट चौधरी; किस गुनाह पर FIR दर्ज?

'तेजस्वी ने हर चीज को संभव कर दिखाई है'

इधर, हर परिवार को नौकरी देने के लिए बजट कहां से लाएंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने एक्सपर्ट से विचार के बाद हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। भाजपा की बातों को छोड़िए। जब नौकरी देंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने हर चीज को संभव कर दिखाई है। 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरी दी थी और साढ़े तीन लाख प्रक्रियाधीन करवाई थी। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें