फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: DElEd Result 2026 जारी, 2.23 लाख में 1.65 लाख अभ्यर्थी सफल; DPED का रिजल्ट भी घोषित

Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 2,23,835 अभ्यर्थियों में से 1,65,609 सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 73.99% रहा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बुधवार को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DElEd) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में शामिल 2.23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों में से 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। समिति ने इसके साथ ही डीपीएड (DPED) पाठ्यक्रम के प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम भी घोषित किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 1,65,609 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.99 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक ऑनलाइन सीबीटी (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

वेबसाइट से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

समिति ने बताया कि अभ्यर्थी bsebdeled.com पर जाकर अपने एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि की मदद से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इतने अंक लाना था जरूरी

इस परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित (General) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ (Objective) बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिन्हें हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया था।

30,750 सीटों पर होगा नामांकन

DElEd प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेधा सूची के अनुसार राज्य के 60 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों, जिनमें कुल 9,100 सीटें हैं, तथा 246 गैर-सरकारी संबद्ध शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों, जिनमें कुल 21,650 सीटें हैं, में नामांकन होगा।

विज्ञापन

नामांकन राज्य सरकार के आरक्षण नियमों, उर्दू तथा कला, वाणिज्य और विज्ञान विषयों के लिए निर्धारित सीटों तथा अभ्यर्थियों द्वारा कॉलेजों की दी गई प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

CAF भरने की सूचना बाद में होगी जारी

समिति ने बताया कि नामांकन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरना होगा। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम और सूचना बाद में जारी की जाएगी। यह नामांकन शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए होगा।

DPED प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट भी जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को DPED पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष तथा 2024-26 के द्वितीय वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम वर्ष की परीक्षा में 48 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 36 अभ्यर्थी सफल हुए। प्रथम वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 75 प्रतिशत रहा। वहीं, द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 101 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 96 अभ्यर्थी सफल हुए। इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.05 प्रतिशत रहा। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर कुल 149 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 132 अभ्यर्थी सफल रहे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ऐसे देखें DPED का रिजल्ट

अभ्यर्थी dped.biharboardonline.org पर जाकर "DPED Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

अंकों से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को मिलेगा स्क्रूटिनी का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि जो अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्क्रूटिनी के लिए प्रति विषय 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। स्क्रूटिनी के लिए आवेदन scrutiny.dpedbihar.com वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें