फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रोहतास में सरेआम पीट-पीट कर दुकानदार की हत्या, मुर्गा उधार न देने से गुस्सा थे बदमाश

Sat, 20 Apr 2024 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Crime: मृतक दुकानदार के बेटे चौधरी ने बताया कि दुकान पर पहुंचे कुछ बदमाशों ने मुर्गा उधार नहीं देने पर उसके पिता धनेश्वर चौधरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज में मुर्गा का मांस उधार नहीं देने पर गुस्साए बदमाशों ने पीट-पीट कर दुकानदार की हत्या कर दी। मृतक दुकानदार की पहचान नासरीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरगंज निवासी धनेश्वर चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 
मृतक दुकानदार धनेश्वर चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी ने बताया कि दुकान पर पहुंचे कुछ बदमाशों ने मुर्गा उधार नहीं देने पर उसके पिता धनेश्वर चौधरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर जब धनंजय दुकान पर पहुंचा तो अपने पिता को लहूलुहान अवस्था में पाया। उसके बाद वह इलाज के लिए अपने पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नासरीगंज थाना पुलिस ने मुर्गा दुकानदार धनेश्वर चौधरी के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के पुत्र धनंजय का आरोप है कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें