फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना के पाल होटल में दोस्त के साथ खाना खाने गया था, पर अचानक आ गई मौत की घड़ी; पढ़ें पूरी खबर...

Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: मृतक के भाई नीतीश ने बताया कि राहुल अपने दोस्त के साथ खाना खाने के लिए पाल होटल में गया था। खाना खाने के दौरान ही सिलेंडर से गैस का रिसाव होने की वजह से आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान राहुल उस होटल में ही फंसा रह गया और उसकी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी दमकल टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के बिल्कुल सामने स्थित बहुमंजिल पाल होटल में गुरुवार की सुबह सिलेंडर से गैस का रिसाव होने की वजह से भीषण आग लग गई थी। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इन मृतकों में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटाई बोझ गांव निवासी देवेंद्र पाठक के राहुल कुमार पाठक (25) भी शामिल हैं। राहुल का परिवार वर्तमान समय में आरा शहर के धरहरा वार्ड नंबर 33 में एक किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन

 
‘दस साल पहले कमाने खातिर पटना गया था राहुल’
राहुल की बहन निधि मिश्रा ने बताया कि राहुल करीब (15) साल का था तब से पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए वह तभी कमाने के लिए वह पटना चला गया था। लगभग 10 वर्षों से वह पटना में किराए के मकान में रहकर अलग-अलग काम करता था। वर्तमान में किसी चाट की दुकान पर काम करता था। लेकिन वह पटना में क्या करता था, घर वालों को भी सूचना नहीं देता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को घर आया था। रविवार को घर से वापस पटना लौट गया था। कॉल पर भी बात हुई थी।
 
‘फोन पर मिली बेटे के साथ अनहोनी होने की खबर’
वहीं, राहुल की मां धूमावती देवी ने बताया कि राहुल दो भाई और एक बहन है। बहन सबसे बड़ी है और उसकी शादी आरा शहर के शिवगंज मोहल्ले में हुई है। उन्होंने बताया कि राहुल घर में बड़ा बेटा था। पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता था। राहुल ने मैट्रिक तक की भी पढ़ाई नहीं की थी। उसको शुरू से पैसा कमाने का मन करता था। इसलिए वह पैसा कमाने चला गया था। उसका छोटा भाई नीतीश पाठक लोहे की दुकान पर अभी काम सीख रहा है। राहुल अपनी बहन की शादी में भी घर नहीं आया था। कॉल पर बात करता था। घर के बारे में पूछता रहता था। वहीं, उन्होंने बताया कि पटना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सूचना मिली कि आपके बेटे के साथ ऐसा घटना घटी है, अस्पताल में आकर मिल लीजिए।
विज्ञापन


मृतक राहुल कुमार तथा उसकी मां और बहन

 
‘पूरी तरह जल गया राहुल का शरीर’
नीतीश पाठक ने कॉल पर हुई बातचीत में बताया कि वह और उसके पिता देवेंद्र पाठक पटना पुलिस द्वारा कॉल पर सूचना मिलने के बाद पटना आए हुए हैं। जहां पर राहुल की मौत की सूचना मिली है। राहुल की बॉडी पूरी तरह जल गई है। उसने बताया कि राहुल अपने दोस्त के साथ खाना खाने के लिए पाल होटल में गया था। खाना खाने के दौरान ही सिलेंडर से गैस का रिसाव होने की वजह से आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान राहुल उस होटल में ही फंसा रह गया और उसकी जलकर मौत हो गई। मृतक राहुल के पिता और भाई शव लेने के लिए पटना गए हुए हैं।
 
मां-बहन को नहीं दी गई मौत की जानकारी
राहुल की घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। भले ही राहुल घर ज्यादा नहीं आता था, लेकिन घर में बड़ा होने की वजह से सबका प्यार राहुल से जुड़ा हुआ है। राहुल का परिवार आरा शहर के धरहरा वार्ड नंबर 33 के एक किराए के मकान में रहता है। जहां दो कमरे हैं। एक किचन है, उसमें बर्तन अभी भी बिना धोए हुए पड़े हैं, घर में खाना तक नहीं बना है। हालांकि राहुल की मां और उसकी बहन को राहुल की मौत की सूचना नहीं दी गई है, लेकिन एहसास जरूर हो गया है कि राहुल के साथ जरूर कोई अनहोनी हुई है।

विज्ञापन

 
‘राहुल के परिवार को सरकार दे आर्थिक मदद’
वहीं, घटना को लेकर वार्ड प्रतिनिधि मुन्ना महतो ने बताया कि राहुल एक गरीब परिवार से आता है। इस घटना के बाद उसके परिवार को सरकार से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए, क्योंकि राहुल के पिता पूजा पाठ कराते हैं। घर में पिता के बाद वह इकलौता बेटा था जो कमाता था। ऐसे में अब उसके परिवार को आर्थिक सहायता की बहुत जरूरत है तो सरकार को राहुल के परिवार को आर्थिक मदद देनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें