फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi : पीएम मोदी ने इकबाल अंसारी का गुणगान किया, बोले- कांग्रेस से तो अच्छे बाबरी मस्जिद के पक्षकार

Fri, 26 Apr 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की बात करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया तो दूसरी तरफ बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी परिवार की खुलकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुंगेर में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने के लिए कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर सीधा हमला तो किया, लेकिन इसी की चर्चा के दरम्यान इनसे बेहतर बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी परिवार को बताया। उन्होंने कहा कि यह लोग राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराकर भारत की संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहे थे, जबकि कई पुश्तों से बाबरी मस्जिद के लिए कोर्ट में पक्षकार की भूमिका निभाने वाले अंसारी परिवार के सदस्यों ने राम मंदिर के निर्माण का खुले दिल से स्वागत किया।

विज्ञापन



पीएम मोदी ने कांग्रेस-राजद की नीयत खोटी बताई
पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में साक्षात माता सीता के निशान हैं। पांच सौ साल बाद देश में रामलला का मंदिर बना। पूरे देश को गर्व हो रहा। प्राण प्रतिष्ठा में इंडी गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया तो उन्होंने ठुकरा दिया। वहीं दूसरी तरफ अंसारी परिवार को देखिए जो दो-दो पीढ़ियों से अदालत में मुसलमानों के लिए मुकदमा लड़ते थे। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आया तो उन्होंने गर्व के साथ उस माथे पर चढ़ाया। इतना ही नहीं श्रीमान इकबाल अंसारी खुद प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद आए। लेकिन, कांग्रेस और राजद के लोगों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस और राजद वालों की नीयत खोटी है।

ऐसे लोगों को सबक सिखाने का मौका है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के अहंकारी लोग जो अपने आप को भगवान राम से बड़ा मानते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का मौका है। आप सबको यह ध्यान रखना है, आपका एक-एक वोट भारत के विकास और भारत के विरासत को नई ऊंचाई देने वालों के लिए पड़ने वाला है। इसलिए मुंगेर से हमारे मित्र राजीव रंजन, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और खगड़िया से राजेश वर्मा को हर बूथ पर विजयी बनाना है। बता दें कि आज दूसरे चरण का मतदान है। पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और बांका में एनडीए गठबंधन की ओर से सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के उम्मीदवार इंडी गठबंधन के उम्मीदवार को टक्कर दे रहे। सीएम नीतीश की पार्टी की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर भी है। अररिया के फारबिसगंज में मुस्लिम युवाओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। फारबिसगंज के चुनावी सभा में कांग्रेस के आरक्षण मॉडल और मुंगेर में पीएम मोदी द्वारा अंसारी परिवार का गुणगान करने वाले बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें