Bihar: आरपीएफ के एएसआई शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक युवक कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पटना रेल खंड पर स्थित गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई, हालांकि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रांची हटिया सुपर एक्सप्रेस के आ जाने के कारण घटी।
आरपीएफ के एएसआई शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक युवक कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्रभावित रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।