फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों मचा हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार के टोल प्लाजा पर लगभग 80 करोड़ रुपये का जुर्माना लग गया है। राज्य के टोल प्लाजों में सबसे अधिक कुल्हरिया टोल प्लाजा से चालान काटा गया। अब इससे वाहन मालिकों में नाराजगी है।  
विज्ञापन
टोल टेक्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के 31 टोल प्लाजा पर 1.50 लाख वाहनों पर लगभग 80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। इस बात से वाहन मालिकों में काफी नाराजगी है। यह कार्रवाई 7 अगस्त 2024 से 7 अप्रैल 2025 के बीच, की गई है। बताया गया है कि यह जुर्माना इंश्योरेंस, फिटनेस और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) के अभाव में ऑटोमेटिक ई-चालान के द्वारा  लगा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: बिहार में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे, बवाल बढ़ा तो पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेता को पकड़ा

इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि ई-डिटेक्शन प्रणाली वाहनों के फास्टैग या नंबर प्लेट स्कैन कर दस्तावेजों की वैधता की जांच करती है। यदि फिटनेस, इंश्योरेंस या प्रदूषण प्रमाण पत्र अमान्य पाया जाता है, तो तुरंत ई-चालान जारी हो जाता है। उन्होंने बताया कि बिहार में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक मजबूत करते हुए ई-डिटेक्शन सिस्टम के द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने दस्तावेज समय पर नवीनीकृत कर नियमों का पालन करें ताकि जुर्माना और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन


ई-डिटेक्शन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और प्रदूषण मुक्त परिवहन को प्रोत्साहित करना है। फिटनेस फेल वाहनों के परिचालन से सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बिना बीमा वाहनों के दुर्घटना में शामिल होने पर मुआवजा की प्रक्रिया भी जटिल हो जाती है। इस तकनीक के जरिए इन समस्याओं पर नियंत्रण पाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : अपर मुख्य सचिव ने सभी डीईओ को दिए निर्देश, बच्चों के बीच करवाएं पुस्तकों का वितरण

इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के टोल प्लाजों में सबसे अधिक कुल्हरिया टोल प्लाजा से चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि कुल्हरिया टोल प्लाजा पर 26 हजार से अधिक वाहनों पर करीब 12 करोड़ रुपये का चालान काटा गया। इसके बाद पारसोनी खेम टोल प्लाजा रहा, जहां 15 हजार से अधिक वाहनों पर 10 करोड़ रुपये का चालान काटा गया। सौकला, दीदारगंज और हरियाबारा टोल प्लाजा पर भी बड़ी संख्या में चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें