फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bankipur Election : लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार भी बांकीपुर प्रत्याशी! सभी 25 उम्मीदवारों का नाम जानें

Thu, 30 Jul 2026 06:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bankipur Bihar News : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की विधानसभा सीट रहे बांकीपुर में इस बार चुनाव प्रशांत किशोर के कारण ही रोचक नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार जैसे नाम के प्रत्याशियों के उतरने के कारण भी यह चर्चा में है। 
विज्ञापन
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के यह दो प्रत्याशी अपने नाम के कारण चर्चा में। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र की बड़ी आबादी आज वोटिंग करने निकली है। मतदान के दिन तक वोटों की खरीद-फरोख्त की चर्चा बूथ-बूथ तक है। डेढ़ से दो हजार प्रति वोट खरीदने की चर्चा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर में जिनके पास पोलिंग बूथ एजेंट नहीं थे, उनके लोग भी इस बार ठीकठाक संख्या में घूम रहे हैं। यह सब बातें अपनी जगह, सबसे बड़ी बात प्रत्याशियों की है। चुनना किसे है? मताधिकार का उपयोग करना है तो तीन नाम सभी जान रहे हैं। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर, भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता नीरज सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता। लेकिन, यही तीन नाम नहीं हैं। चर्चा में बांकीपुर से उतरे लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी हैं। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन प्रत्याशी यहां चुनाव में उतरे हैं।

विज्ञापन


इन दलों ने भी प्रत्याशी दिए, जानिए सभी का नाम
राष्ट्रीय समाज हित दल के मृत्युंजय कुमार, राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार, बिहार जस्टिस पार्टी के विनोद राय, अखिल भारतीय जन संघ के जितेंद्र दुबे, भारतीय जवान किस पार्टी के बैजनाथ प्रसाद, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमो) के सूरज कुमार यादव, समता पार्टी के अशोक कुमार, राष्ट्रीय अपना दल की मनीषा शर्मा, प्राउटिस्ट ब्लॉक के प्रेम शंकर प्रसाद, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम, राइट टू रिकॉल पार्टी के निरंजन कुमार आचार्य और राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उपेंद्र सहनी बांकीपुर से किस्मत आजमाने उतरे हैं।

भोजपुरिया ही यह लालू, नीतीश पूर्णिया के निवासी
निर्दलीय प्रत्याशी शुकेश कुमार, बागीश नंदन, अभय चौधरी, ब्रजेश पटेल, सिकंदर कुमार, अनिल दास के अलावा लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गोपालगंज के मूल निवासी हैं तो बांकीपुर में निर्दलीय उतरे उनके हमनाम सारण जिले के रहने वाले हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के हमनाम पूर्णिया जिले के बनमनखी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें