फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना से पंजाब लौट रहे सिख श्रद्धालुओं पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला छह घायल

Mon, 17 Jan 2022 03:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम उच्च पथ पर चरपोखरी के पास असामाजिक तत्व ने चंदा उगाही को लेकर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में घायलों का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
पटना में सिखों पर हमला... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब से दर्शन कर लौट रहे सिख श्रद्धालुओं के लोगों पर आरा सासाराम पथ पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। जिसमें छह 6 श्रद्धालु घायल हो गए।  

विज्ञापन


पंजाब लौटने के दौरान आरा-सासाराम उच्च पथ पर चरपोखरी के पास असामाजिक तत्व ने चंदा उगाही को लेकर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में घायलों का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया। हमले में घायल सभी लोग पंजाब के मोहाली के निवासी हैं ।

बताया जाता है कि प्रकाश पर्व संपन्न होने के बाद सभी सिख श्रद्धालु पटना से ट्रक पर सवार होकर पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी के टोला में चंदा वसूला जा रहा था। वहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। यज्ञ के नाम पर लोग चंदा वसूल रहे थे।  
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं का ट्रक उस रास्ते से गुजर रहा था तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक तजिंदर सिंह से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया। उसने विरोध किया तो गाड़ी से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब सिखों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि पटना से मोहाली में अपने घर जा रहे छह सिख श्रद्धालुओं को रविवार को भोजपुर के चारपोखरी में यज्ञ और मंदिर निर्माण के लिए दान नहीं करने पर भीड़ द्वारा उनके वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें वे घायल हो गए. पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें