फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'अग्निपथ' को लेकर एक बार फिर से हिंसा और उपद्रव की आशंका, IB ने पटना पुलिस को किया अलर्ट

Tue, 28 Jun 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सेना में नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर देश कई हिस्सों प्रदर्शन अब भी जारी है। हालांकि, बिहार में सख्ती के बाद से छात्रों का आंदोलन तो ठंडा पड़ गया लेकिन विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
पटना पुलिस(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई 'अग्निपथ' योजना के विरोध में बिहार में एक बार फिर से हिंसा भड़कने की आशंका जताई गई है। आईबी ने पटना पुलिस (Patna Police) को इस मामले में पहले ही अलर्ट कर दिया है। वहीं अलर्ट मिलने के बाद पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सभी थाने पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


कुछ छात्र संगठनों की धमकी के बाद सतर्क हुई पुलिस
ढिल्लो ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि दानापुर रेजिमेंट सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बीच कुछ छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि ऐसा हुआ तो साइबर कैफे पर अटैक करेंगे। छात्रों को इस योजना के तहत भर्ती नहीं होने देंगे। उनको रोक देंगे, लेकिन कल से भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

हर रेलवे स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई: एसएसपी
एसएसपी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पटना, दानापुर, फतुहा और राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह हिंसा नहीं होने देंगे। संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।  अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा में हमने जिन छात्रों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की गई. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला गया। उसके बाद कल रात पुलिस ने पटना विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टल, पटेल छात्रावास, सैदपुर छात्रावास में एक साथ छापेमारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें