इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जेल अधिकारियों सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान गौरी शंकर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
हाई सिक्योरिटी बेउर सेंट्रल जेल में बुधवार को छापे के दौरान सिम कार्ड समेत कई प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने के बाद गृह विभाग ने 14 जेल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तीन जेल अधिकारियों सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान गौरी शंकर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
125 कैदियों को राज्य की दूसरी जेलों में भेजा जाएगा। छापे में मोकामा के विवादित विधायक अनंत सिंह (राजद) की सेल में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। कुछ साल पहले अनंत के घर से एके-47 रायफल, रॉकेट लांचर, हैंडग्रेनेड और गोला-बारूद पाए जाने पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था। यहां से मोबाइल फोन, सिम, बैटरी, फोन नंबर लिखा कागज आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए जेल से बाहर आए दो कैदी फरार
इस बीच पटना में पीएमसीएच के टॉप इंचार्ज अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आज 2 कैदी इलाज के लिए जेल से बाहर आए थे। इस दौरान पहले से ही संभवत: उनके परिजनों ने उन्हें भगाने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी और सिपाही को धक्का देकर कैदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना में एक गाड़ी और हरियाणा के कुछ कागज भी बरामद हुए हैं।