फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: ससुराल में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुट

Sun, 20 Oct 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के संदर्भ में मृतका के भाई ने बताया कि पिछले साल ज्योति की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद ससुराली परिवार पैसे की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
ससुराल में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में रविवार को एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्भावना नगर पनहेस्सा गांव का है। मृतका की पहचान प्रदीप चौधरी की (24) वर्षीया पत्नी ज्योति देवी के रूप में की गई है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना के संदर्भ में मृतका के भाई ने बताया कि पिछले साल ज्योति की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद ससुराली परिवार पैसे की डिमांड करने लगे। साथ ही ज्योति को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच फरवरी महीने में एक पुत्री ने जन्म लिया। इसके उपरांत 50 हजार की डिमांड करने लगे और मायके से पैसे लाने का दबाब बनाया जाने लगा।

4 दिन पूर्व भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। रविवार की सुबह ससुराली परिवार ने गला घोंट हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए शव को फंदे से टांग दिया। आसपास के लोगों से रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। पावापुरी ओपी के दुर्गापुर निवासी वीनेश चौधरी की पुत्री ज्योति की शादी नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव निवासी प्रदीप चौधरी के साथ साल 2023 के फरवरी महीने में हुआ था। 
विज्ञापन


नालंदा थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पति समेत 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहें हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें