फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना : वकील के मुंशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल

Wed, 20 Jan 2021 05:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में अपराध और दिन दहाड़े गोली चलाने की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इंडिगो स्टेशन मास्टर रूपेश कुमार सिंह की हत्या करने के बाद अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई रफ्तार नहीं पकड़ रही है। हाल ही में बेलगाम अपराधियों ने सरेआम मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


अपराधियों ने पटना के नौबतपुर थाना इलाके में दिन दहाड़े वकील के मुंशी की हत्या कर दी। इस घटना के बद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताजा जा रहा है कि मुंशी दानापुर कोर्ट जा रहे थे, तभी नौबतपुर के नगवा मोड़ के पास अपराधियों ने मुंशी को घेरा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
 

गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से हथियार लहराते हुए फऱार हो गए। मृतक मुंशी की पहचान नौबतपुर के नारायणपुर निवासी बालेश्वर पाठक के रूप में हुई है। इस हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अब घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 12 जनवरी को पुनाइचक में इंडिगो मैनेज रूपेश सिंह की हत्या हो जाने के बाद से ही पटना पुलिस की चौकसी सवालों के घेरे में है। 

इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सक्रियता दिखाई है। फिर भी पटना में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं और उनमें पुलिस के डंडे का बिल्कुल डर नहीं है। वहीं, फुलवारी शरीफ के सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि पृथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि मामला संपत्ति के विवाद का था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें