कोरोना फिर से राज्यों में तेजी से फैल रहा है। ज्यादातर राज्यों ने नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य पाबंदियां लगा दी हैं। इसी बीच बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 4526 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले दिन की तुलना में 1478 अधिक हैं। वहीं अब बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 12,311 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के पांच जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
कोरोना के मामलों में उछाल के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने शनिवार को राज्य की राजधानी में अपना कार्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। क्योंकि कुछ कार्यकर्ताओं का कोरोना परीक्षण किया था, इसके बाद यह फैसला लिया गया। पिछले 24 घंटों में 704 सहित कुल 71,5966 लोग अब तक इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य के पांच जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।
पटना में कोरोना के 1,956 नए मामले दर्ज
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले पटना में कोरोना के 1,956 नए मामले दर्ज किए। पटना में अब सक्रिय मामलों की संख्या 7072 है। गया में 953, मुजफ्फरपुर में 569, बेगूसराय में 433 और सारण में 222 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बिहार में शुक्रवार को 3,048 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
घबराने की कोई बात नहीं
बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रत्यय अमृत ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। बिहार सरकार पहले से ही अलर्ट पर है। सभी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क और उचित दूरी का पालन करें।