फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Jun 2026 12:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बेलछी थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव में 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जबकि ग्रामीण मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नाबालिग की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव में शुक्रवार शाम 13 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनी पासवान की पुत्री हांसो कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


फंदे से लटकी मिली नाबालिग
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम जब परिवार के सदस्य घर के भीतर पहुंचे, तो उन्होंने हांसो कुमारी को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्य रंजन कुमार ने बताया कि हांसो कुमारी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और मानसिक तनाव से भी गुजर रही थी। उनके अनुसार, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : सदगुरु जग्गी वासुदेव फिर छाए चर्चा में, स्वागत करते हुए अब किसने कसा तंज? सरकार को भी जमकर कोसा

ग्रामीणों ने जताई आशंका
कबीरचक गांव के कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उनका मानना है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें