फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: जदयू नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, बांह में फंसी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 25 Nov 2021 07:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस ने अस्पताल में जाकर जदयू नेता से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद की बात सामने आ रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार को गोली मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। गोली उनकी बांह में फंस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना फुलवारीशरीफ की मित्र मंडल कॉलोनी की है। गुरुवार सुबह डॉ. धर्मेंद्र कॉलोनी में अपनी जमीन देखने गए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वो जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागे। इसी दौरान एक गोली उनकी बांह में लग गई।
विज्ञापन


गोली लगते ही डॉ. धर्मेंद्र जमीन पर गिर गए और अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें फुलवारीशरीफ सीएचसी में भर्ती करवाया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर जदयू नेता से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद की बात सामने आ रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  

जमीन को लेकर था विवाद
डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मित्र मंडल कॉलोनी के पास उनकी कुछ जमीन है। इसे लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। छठ पूजा पर वो अपने ससुराल पूर्णिया गए थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। गुरुवार को जब वे यहां पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें