फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगाई रोक, वोटिंग के लिए नई अधिसूचना जारी करने का आदेश

Tue, 04 Oct 2022 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद बिहार के नगर निकायों में होने वाले चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। 10 और 20  अक्तूबर को मतदान होने थे।   
विज्ञापन
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।  हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाते हुए नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य में अधिसूचित कर चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि 10 और 20 अक्तूबर को बिहार में नगर निकाय चुनाव होने हैं। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से कहा गया कि वह मतदान की तारीख आगे बढ़ाना चाहे, तो बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट ने  जताई नाराजगी
पटना हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों को आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। पटना हाईकोर्ट ने अपने इस फैसले में सबसे ज्यादा नाराजगी राज्य निर्वाचन आयोग पर जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें