फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna : फिर बरसात में न डूबे पटना; शहर का निरीक्षण कर रहे डीएम, दिया अधिकारियों को दिशा निर्देश

Wed, 14 Jun 2023 01:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बरसात में पटना की पिछली हालत को देखते हुए इस बार बरसात आने से पहले पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पटना के शहरी इलाका को जलजमाव से बचाने के लिए मॉनसून से पूर्व की तैयारी का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन
जायजा लेते हुए पटना डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में पटना के पूर्व की हालत को देखते हुए बरसात आने से पहले जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संप हाउस का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने राजापुर,बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, आनंदपुरी, इको पार्क स्थित संप हाउस का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पानी को पंप आउट करने की क्षमता को भी बढ़ाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मॉनसून पूर्व हो जाएगी सारी तैयारी 
डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बरसात आने के साथ ही गंगा के जल स्तर में भी काफी वृद्धि हो जाती है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पटना के शहरी इलाका को जलजमाव से बचाने के लिए मॉनसून पूर्व इसकी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कई तरह के निर्देश भी निगम के अधिकारियों को दिए गए हैं।

जलजमाव और बिजली की समस्या को लेकर अधिकारीयों को दिया निर्देश  
पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह पटना के कई संप हाउस के निरीक्षण को लेकर कहा कि पटना के राजापुर ,बोरिंग कैनाल रोड, इको पार्क, आनंदपुरी स्थित नाला, बोरिंग कैनाल रोड के नाला का भी निरीक्षण किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों को इन सभी को 15 दिनों के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश  दिया है। उन्होंने बताया कि अंडर ग्राउंड पानी की निकासी को ध्यान में रखते हुए जिन जगहों पर जलजमाव की स्थिति गंभीर हो जाती थी, वहां पर लोहा के मोटे गाटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने पर उसे अविलंब साफ किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पंप सेट कार्यालय के नजदीक बिजली से लेकर सभी तरह के सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बारिश होने के बाद बिजली की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें