फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: तेज प्रताप से तलाक की सुनवाई के लिए पिता संग अदालत पहुंची पत्नी ऐश्वर्या

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेज प्रताप और ऐश्वर्या (फाइल फोटो) - फोटो : special arrangement
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप के तलाक की सुनवाई को लेकर मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को उनकी पत्नी ऐश्वर्या पटना अदालत पहुंची। तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक की सुनवाई पटना सिविल अदालत में होनी है। ऐश्वर्या राय अपने पिता चंद्रिका राय के साथ अदालत पहुंची।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने तलाक की अर्जी पर कहा था कि वे एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत अदालत में अर्जी दाखिल की गई है।

वहीं तेज प्रताप ने कहना था कि मैं घुट-घुटकर जी रहा था। आखिर कब तक ऐसे चलता? उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने शादी के वक्त भी अपने माता-पिता को बताया था कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहता हूं लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। हमारी जोड़ी बेमेल थी। मैं साधारण आदतों वाला एक साधारण इंसान हूं और वह (ऐश्वर्या) मॉडर्न महिला हैं, दिल्ली में पढ़ी हैं और उसी तरह की लाइफस्टाइल पसंद करती हैं।
विज्ञापन


अदालत में जवाब दाखिल करते हुए ऐश्वर्या ने कहा था कि तेज प्रताप उसे प्रताड़ित करते हैं। अपनी शिकायत में ऐश्वर्या ने कहा था कि तेज प्रताप ड्रग्स लेता है जिसके बारे में मुझे शादी के बाद पता चला। ड्रग्स के नशे में वह अलग-अलग ड्रेस में तैयार हो खुद को भगवान शिव का अवतार होने का दावा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें