बेंगलुरु से पटना की पहली फ्लाइट 38 मिनट देर से पहुंची। यात्रियों का कहना है कि दो दिन तक हालात ठीक रहे। लेकिन, एक बार फिर से कोहरे के कारण विमान सेवा में परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे का असर अब विमान सेवा पर दिखने लगा है। पटना आने और जाने वाले हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। सोमवार को कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट कैंसिल हुई। वहीं बेंगलुरु से पटना की पहली फ्लाइट 38 मिनट देर से पहुंची। यात्रियों का कहना है कि दो दिन तक हालात ठीक रहे। लेकिन, एक बार फिर से कोहरे के कारण विमान सेवा में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन के सूत्र बता रहे हैं लेट होने वाली फ्लाइट और कैंसिल होने वाली फ्लाइट की सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी।