फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबोधि एक्सप्रेस के यात्री बचे: चलती ट्रेन में तेज आवाज के साथ झटका लगा और 2 बोगियां कटकर छूटीं

Sat, 03 Dec 2022 04:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

शनिवार को चलती ट्रेन में तेज आवाज के साथ झटका लगा और महाबोधि एक्सप्रेस की दो बोगियां कटकर पीछे छूट गईं। पीछे छूटी बोगी कुछ आगे बढ़कर रुक गई। इधर यात्रियों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
सासाराम से पहले महाबोधि की अलग हुई बोगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन पूरी गति में हो तो भी लोग एक-दूसरे से जुड़ी बोगियों में आते-जाते रहते हैं। लेकिन, शनिवार को गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस के यात्री अब शायद जीवन में कभी यह 'खतरा’ नहीं उठाएंगे। शनिवार को चलती ट्रेन में तेज आवाज के साथ झटका लगा और महाबोधि एक्सप्रेस की दो बोगियां कटकर पीछे छूट गईं। पीछे छूटी बोगी कुछ आगे बढ़कर रुक गई। इधर यात्रियों में कोहराम मच गया। किस्मत ही कहें कि जहां से बोगी कटकर छूटी, उस जवाइंट पर कोई नहीं था वरना गिरने से जान चली जाती।

सासाराम पहुंचने के पहले हुई घटना

विज्ञापन

गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रोहतास जिले के सासाराम से करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच गया से नई दिल्ली जाने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस के यात्रियों को इस झटका शनिवार शाम करीब 4 बजे लगा। रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद महाबोधि एक्सप्रेस सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी यह घटना हुई।

किसी की जान नहीं गई, इसलिए राहत
यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम और करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन ने झटका दिया। आवाज और झटके से सीटों पर बैठे-सोए यात्री चौंक कर डर गए। जो बोगी पीछे छूटी थी, वह कुछ दूर चलकर रुक गई। इंजन से जुड़ा जो हिस्सा आगे बढ़ गया था, उसे गार्ड की खबर पर रोका गया। यात्रियों की जान में जान आई, जब पता चला कि ट्रेन की बोगियां इस तरह अलग होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई। यात्रियों ने इसे मेंटेनेंस और तकनीकी देखरेख का अभाव बताते हुए लोगों की जान से खेलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें