Parliament House Security Breach Case: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगने के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी ललित क्षा के दरभंगा स्थित घर पर पहुंची है। जहां पुलिस टीम उसके परिजनों से घंटों से पूछताछ कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी ललित झा से पूछताछ के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को ललित झा के बिहार के दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर उदय गांव पहुंची। जहां पुलिस ने ललित के पिता देवानंद झा, मां मंजुला झा और दोनों भाई शंभू झा तथा हरिदर्शन झा उर्फ सोनू से करीब तीन घंटे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिन सोमवार को एटीएस की टीम ने भी यहां पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ललित के पिता देवानंद झा से उसके विषय में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह इस तरह की गतिविधि में कैसे शामिल हुआ। इस बात को पुलिस जांच टीम बार-बार खंगालने की कोशिश कर रही है।