भाजपा की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
हत्यारों को दबोचने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम ने आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी छापेमारी की है।
विशेश्वर ओझा हत्याकांड में हरेंद्र सिंह उर्फ भुआ सिंह समेत सात लोगों को नामित किया गया है। इसमें से हरेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हत्या के विरोध में शाहपुर, करनामेपुर और बिहिया बाजार शनिवार को बंद रहे। भाजपा समर्थकों ने कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया।