फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: छत पर पति से बातें कर रही थी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा, अचानक फिसला पैर और नीचे जा गिरी

Sat, 31 Jul 2021 02:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग 
कॉलेज की छात्रा छत गिर गई, गंभीर हालत के बाद उसे पटना रेफर किया गया है। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि छात्रा खुदकुशी करना चाह रही थी, या फिर पैर फिसलने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज की छात्रा छत से गिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा हॉस्टल की छत से नीचे गिर गई। घटना के बाद कॉलेज में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल की छत पर रात 11 बजे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


वहीं, नर्सिंग छात्रावास की प्रभारी अमिता कुमारी ने कहा कि 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे की ये घटना है। कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जब मौके पर पहुंची, तो वहां बबिता खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें