फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘ओ मैडम गर्मी है, पंखा लगा लीजिए...’; कमेंट का विरोध करने पर नर्स के साथ जमकर मारपीट

Sat, 17 Jun 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

पीड़िता सोनाली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी ड्यूटी अस्पताल के ओपीडी में थीं। वह एक मरीज को देख रही थीं। इसी दौरान एक युवक और एक महिला पहुंचे, दोनों करीब आए। इसके बाद बदतमीजी करने लगे। इसका विरोध करने पर युवक ने मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने नर्स के साथ मारपीट की। साथ ही उस पर छींटाकशी की। नर्स जान बचाकर मौके से भागी। हालांकि, युवक और उसकी मां को अस्पताल के गार्ड ने पकड़ लिया। दोनों को नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी युवक और उसकी मां से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का नाम सोनाली है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी ड्यूटी अस्पताल के ओपीडी में थीं। वह एक मरीज का वाइटल देख रही थीं। इसी दौरान एक युवक और एक महिला पहुंचे, दोनों करीब आए। इसके बाद बदतमीजी करने लगे।

विज्ञापन

पीड़ित नर्स सोनाली - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि युवक ने कहा कि मैडम गर्मी है...पंखा लगा लीजिए। वह छींटाकशी करने लगा। उसके बाद वह उठकर दूसरी तरफ चली गई। वहां भी वह युवक पहुंच गया। काम करने के दौरान दुर्व्यवहार करने लगा। उसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। फिर, मारपीट करने लगा। महिला ने भी युवक के साथ मारपीट की। शोर होने पर अस्पताल के गार्ड मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया गया। मारपीट की घटना में नर्स गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके गले की चेन और जेब से एक हजार रुपये भी गायब हो गए। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें