महिला को पीटता आरोपी अभय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद 15 जून को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ही अभय सिंह ने महिला को कोड़े से पीट कर सजा दी। फिर वहां से भाग जाने के लिए कहा। महिला चुपचाप वहां से चली गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद महिला ने शुक्रवार रात इस बात की शिकायत आवेदन देकर बेलदौर थाने में की है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी उसके पिता ने जबरदस्ती करा दी थी। लेकिन वह वापस चली आई और अपने प्रेमी से शादी कर ली। इसी बात पर अभय सिंह ने उसे बुलाकर कोड़े से पीटा। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इस तरह सरेआम महिला को पीटा जाना शर्मनाक है। प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस वीडियो में दिख रही महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।