बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया कोर्ट परिसर में गुरुवार को कुख्यात अपराधी बबलू दुबे को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Bihar: Notorious gangster Bablu Dubey killed in West Champaran's Bettiah court where he was brought to be produced in a case.
— ANI (@ANI_news) May 11, 2017
जानकारी के मुताबिक एक आपराधिक मामले में कुख्यात अपराधी बबलू को पेशी के लिए बेतिया कोर्ट लाया गया था। कोर्ट परिसर में ही अज्ञात अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध गोलिया चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोर्ट कैंपस में हुई फायरिंग से परिसर में अफरातफरी मच गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि कुख्यात अपराधी बबलू दुबे पर बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में कई लोगों की हत्या का आरोप है।