फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः वोटिंग से पहले रिश्वत लेता दिखा नीतीश का विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले बिहार में एक और स्टिंग से सियासी भूचाल की आशंका है। नीतीश सरकार के मंत्री अवधेश कुशवाहा के बाद अब जदयू के विधायक सत्यदेव कुशवाहा का स्टिंग सामने आया है।
विज्ञापन


इसमें वह सरकार बनने पर मदद की एवज में दो लाख रिश्वत लेते कैमरे पर कैद हो गए हैं। एक्स फाइल नाम की गुमनाम एजेंसी ने इस बार कुर्था से जेडीयू के विधायक और उम्मीदवार सत्यदेव कुशवाहा का स्टिंग किया है। इसमें वह पटना स्थित सरकारी आवास में दो लाख रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह स्टिंग एक्स फाइल नाम के यूट्यूब चैनल से डाला गया है। वहीं विधायक का स्टिंग सामने आने के बाद नीतीश की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि स्टिंग के बाद विपक्षी दलों ने जेडीयू और नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री अवधेश कुशवाहा का रिश्वत लेते वीडियो भी आया था सामने

जनता दल यूनाइटेड के लिए मुश्किलें इस लिए भी बढ़ती दिख रही हैं कि मतदान में अब दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में वोटिंग से ठीक पहले विपक्षी दलों को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है।

इससे पहले भी प्रथम चरण के मतदान से पूर्व भी नीतीश सरकार में मंत्री रहे अवधेश कुशवाहा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह रिश्वत लेते दिख रहे थे। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद नीतीश ने तत्काल प्रभाव से अवधेश कुशवाहा को पार्टी से निलंबित करते हुए उनका टिकट भी वापस ले लिया था।

इसे कुछ हद तक डेमेज कंट्रोल करने की कवायद भी माना गया था, लेकिन इस बार का वीडियो नीतीश के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

क्योंकि वीडियो में निवर्तमान कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा एक व्यवसायी से दो लाख रुपये की राशि इस नाम के लिए लेते दिख रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद वह उनकी हर संभव मदद करेंगे। बताया जा रहा है कि कुशवाहा ने व्यवसायी से पांच लाख की मांग की थी जिसमें से दो लाख की यह रकम एडवांस दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें