मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा नीतियां बनाई जा रही हैं। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुमार ने कहा कि देश-विदेश के उद्योगपति राज्य में निवेश के अवसरों की तलाश में हैं, उनकी सरकार उन्हें आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों से राज्य में निवेश का आग्रह किया। नीतीश कुमार ने गुरुवार को उद्योग जगत के प्रमुखों से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया और उन्हें अपनी सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में 'इन्वेस्टर्स मीट 2022' को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को देश में निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा नीतियां बनाई जा रही हैं। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।" कुमार ने कहा कि देश-विदेश के उद्योगपति राज्य में निवेश के अवसरों की तलाश में हैं, उनकी सरकार उन्हें आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैं उद्योग जगत के सभी नेताओं, जो राज्य में निवेश करने के इच्छुक हैं, को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। संबंधित विभागों और सरकार के कई अन्य इकाइयों को इस संबंध में पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। निवेशक के अनुकूल माहौल है।"
विज्ञापन
उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार जल्द ही देश के अग्रणी इथेनॉल उत्पादक राज्यों में से एक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि "आने वाले दिनों में राज्य में इस तरह के और संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। हम 2007 से औद्योगिक इकाइयों (विशेष रूप से इथेनॉल इकाइयों) को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें केंद्र की तत्कालीन सरकार से समर्थन नहीं मिला।"
वहीं, इस अवसर पर बोलते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई पहल ने बिहार को निवेशकों के लिए एक आदर्श स्थान बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ढांचागत सुविधाएं और कानून व्यवस्था की स्थिति अब बेहतर है। बिहार में निवेश के लिए यह सही समय है।" तेजस्वी ने कहा कि दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर काम करने वाले बिहार के नौकरशाह अब यहां वापस आना चाहते हैं। राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने भी सभा को संबोधित किया।