बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुम्बई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के लोगों की जमकर तारीफ की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार का आदमी कहीं जाता है तो किसी पर बोझ नहीं बनता, वो लोगों को रोजगार दे रहा है, किसी पर निर्भर नहीं है।
Bihar ka aadmi kahin jaata hai kisi par bojh nahi banta, wo logon ko rozgaar de raha hai, kisi par nirbhar nahi hai: Nitish Kumar in Mumbai pic.twitter.com/K83MKAXAj3
— ANI (@ANI_news) April 22, 2017
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार दिन के दौरे पर बिहार से बाहर हैं। उन्होंने शुक्रवार को कोच्चि में जनसभा को संबोधित करते हुए शराबबंदी की बजाए शराब कारोबार को और बढ़ाने को लेकर केंद्र व कई राज्य सरकारों पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि देश भर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध संभव है लेकिन इसके लिए प्रबल इच्छाशक्ति हो। नीतीश ने कहा कि शराबबंदी से बिहार के खजाने में करीब 5000 करोड़ रुपये की कमी हुई। लेकिन इसको हमने पूरा कर लिया।
नीतीश कुमार बिहार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैैं। हालांकि इससे पहले जदयू के कई नेता महाराष्ट्र का दौरा कर चुके हैं।