फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः पूर्ण शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना मे आई कमी

Fri, 21 Apr 2017 02:18 PM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह
विज्ञापन
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना के मामले में काफी कमी आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2015 में सड़क दुर्घटनाओं में 867 लोगों की मौत हुई थी जबकि साल 2016 में यह संख्या घटकर 326 हो गई। मतलब इसमें 60 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना है। रिपोर्ट का कहना है कि संपन्न देशों में 20% लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए हैं जबकि मध्यम आय वाले देशों में 69% लोग ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पाए गए हैं।

हालांकि, सड़क सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा होने के कारण मोटर वीइकल कानून में सुधार के लिए पहली बार शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 10 हजाए रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 15 हजार रुपए फाइन वसूलने का नियम प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों पर पाबंदी लगाई थी। ये भी एक कारण हो सकता है जिसके बाद सड़क दुर्घटना में कमी देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें