फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार महीने पहले लव मैरिज कर लुधियाना से पहुंची जमुई, अब नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 29 May 2023 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतका गुंजन के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
खैरा थाना, जमुई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले में एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव में रविवार की देर रात की है। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की अहले सुबह हुई। उसके बाद घटना की सूचना खैरा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी गुंजन कुमारी के रुप में हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के पति नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार लुधियाना में रहकर काम करता था। वहां वह गुंजन कुमारी नामक युवती से प्रेम करने लगा। चार महीने पहले वह गुंजन कुमारी से लुधियाना में ही लव मैरिज करके खैरा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर कैराकादो गांव आया था। वहीं, रविवार को सभी परिवार वाले गांव में शादी समारोह में चले गए थे। और नवविवाहिता गुंजन घर में अकेली थी। उसके बाद सोमवार की सुबह जब सभी लोग वापस लौटे तो देखा कि गुंजन कमरे में फंदे से झूल रही है। उसके बाद घटना की सूचना खैरा थाने को दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतका गुंजन के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें