फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रसव के दौरान नली फंसने से नवजात शिशु की मौत; गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

Wed, 04 Oct 2023 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: रेफरल अस्पताल लालगंज के डॉ. मोहम्मद सहजाद ने बताया कि मरीज को जब भर्ती कराया गया था तो सब ठीक था। लेकिन डिलीवरी के दौरान बच्चे के गले में नली फंस जाने से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजन उग्र हो गए थे, जिसे लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
परिजनों के हंगामा करने पर मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली के रेफरल अस्पताल लालगंज में बुधवार की सुबह प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। दरअसल, प्रसव कराने आई घटारो निवासी एक महिला बच्चे को जब जन्म दे रही थी तो बच्चे के गले में नली फंस जाने के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। मौत के इसके बाद परिजनों ने रेफरल अस्पताल लालगंज में जमकर हंगामा शुरु कर दिया। वहीं, लालगंज अस्पताल में हंगामा होता हुआ देख डॉक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि से लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और हंगामे को शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जच्चा लालगंज थाना क्षेत्र के घटारो निवासी सकिंद्र राम की पत्नी कांति देवी है। प्रसव पीड़ा के कारण उसे लालगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी के दौरान ही नवजात शिशु की मौत हो गई थी। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए। फिर वे अस्पताल परिसर में तोड़-फोड़ करने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर और कर्मचारी आक्रोशित लोगों को देख कर इधर-उधर भागने लगे। उसके बाद लालगंज थाना पुलिस अधिकारी को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मोर्चा संभाला।
 
लालगंज अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मोहम्मद सहजाद ने बताया कि मरीज को जब डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था तो सब कुछ ठीकठाक था। लेकिन डिलीवरी के दौरान बच्चे के गले में नली फंस जाने के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजन उग्र हो गए थे, जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें