फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet 2024 : परीक्षा नीट पेपर का आरोपी सम्राट चौधरी का करीबी, राजद ने क्यों लगाया आरोप

Fri, 21 Jun 2024 02:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले का मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ। आरोपी के हाथों सम्मानित होने वाले तथाकथित ताकतवर मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसके साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी। 
विज्ञापन
राजद ने सम्राट के इस तस्वीर पर उठाया सवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री के द्वारा तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार पर आरोप लगाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने सम्राट चौधरी पर सीधा आरोप लगाया है। राजद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले का मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ। आरोपी के हाथों सम्मानित होने वाले तथाकथित ताकतवर मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसके साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हमारे पास सभी है। आपके व्याकुल समकक्ष दूसरे उपमुख्यमंत्री को यह भेज दिजीए।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा- मामले को डायवर्ट कर हमसे जोड़ा जा रहा
गुरूवार को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने  पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पर निशाना साधा था कि उनके आप्त सचिव प्रीतम कुमार ने सिकन्दर यादवेंदु के लिए एनएचएआई का गेस्ट हाउस बुक कराया था। इस मामले पर विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उनसे सफाई मांगी थी। विजय सिन्हा के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि उनको कोई ज्ञान नहीं है। आगे तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि विजय सिन्हा इसे गलत तरीके से ब्रीफ कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते ही हुए कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट कर हमसे जोड़ा जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो स्पष्ट तौर पर बोलते हैं कि जिनको जो जांच करनी है कर लें।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव और  लालू यादव से किये थे सवाल 
नीट यूजी पेपरलीक मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल पर हमला किया । उन्होंने कुछ कॉल डिटेल्स दिखाते हुए कहा कि पेपरलीक केस में गिरफ्तार हुए सिकंदर प्रसाद यादवेंदु का तेजस्वी और लालू यादव से क्या संबंध है? यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि एक मई को तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार के मोबाइल से रात्रि नौ बजकर सात मिनट में पथ निर्माण विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार के मोबाइल पर एनएचएआई के गेस्ट हाउस में सिकंदर प्रसाद याजवेंदु के कमरे की बुकिंग के लिए फोन आया था। उस दिन प्रदीप ने संज्ञान नहीं लिया। चार मई की सुबह प्रीतम कुमार के मोबाइल पर फिर प्रदीप कुमार को कॉल किया गया। फिर से सिकंदर के नाम से कमरे की बुकिंग की बात की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें