फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU Meeting: मांझी का तंज- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं, सुशील मोदी बोले- अभी काफी गुल खिलना बाकी

Fri, 29 Dec 2023 04:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : ललन सिंह के इस्तीफे के बाद एनडीए के नेता लगातार नीतीश कुमार और ललन सिंह पर हमला बोल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बाद एनडीए के अन्य नेता भी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। 
विज्ञापन
जीतनराम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी घमासान मच गया है। बिहार में विपक्ष की भूमिका में बैठे एनडीए के नेता लगातार सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पर हमला बोल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पहले जदयू को एक लिमिटेड कंपनी बता दिया। इसके बाद एनडीए के अन्य नेता भी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फर्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिग्विजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगें? जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”।
 

सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
अभी काफ़ी गुल खिलना बाक़ी है
वहीं भाजपा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मैंने एक सप्ताह पूर्व ही भविष्यवाणी की थी कि ललन सिंह हटाये जा रहे हैं। लालू से नज़दीकियों के कारण ललन सिंह को हटना पड़ा है। यह खेल का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। अभी काफ़ी गुल खिलना बाक़ी है ? खेल की अगली कड़ी का इंतज़ार कीजिए?
विज्ञापन

संजय जायसवाल एउर ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला
ललन सिंह जी पर शनि की दशा चल रही है
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्षों को बेइज्जत करके निकालने की उच्च परंपरा के तहत आज ललन सिंह जी भी चले गए। संजय जायसवाल ने कहा कि गड़बड़ एक ही हो गई कि यह बात मीडिया में 10 दिन पहले आ गई थी और इसके कारण निकालने के बदले उन्होंने सम्मानपूर्वक इस्तीफा दिया। वैसे ललन सिंह जी पर शनि की दशा चल रही है। जब केंद्रीय मंत्री बनना था तब नीतीश कुमार ने लंगड़ी मारकर आरसीपी जी को केंद्रीय मंत्री बना दिया और जब उपमुख्यमंत्री बनना था तो कुछ ही दिन पहले तेजस्वी के साढे चार लाख रुपए में डेढ़ सौ करोड़ के मकान का खुलासा होकर नसीब ने अड़ंगा लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें