फिल्म 'लाला का लालटेन'
- फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक थीम पर बनी है फिल्म
यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म राजनीतिक थीम पर बनी है। यह फिल्म की कहानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उस दौर की है, जब बिहार में जात-पात और उंच-नीच का भेद चरम पर था। उन्होंने कहा कि उस वक्त लालू प्रसाद यादव का उदय और उनके उनके संघर्षों को इस फिल्म के जरिये दिखाया गया है। साथ ही लालू प्रसाद यादव के स्कूल से राजनीति तक के सफर तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में लाला यादव के किरदार के तहत कहानी दिखाई गयी है। साथ ही इस फिल्म में राबड़ी के साथ उनकी लव स्टोरी भी दिखाई गई है।
फिल्म 'लाला का लालटेन'
- फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन किस भूमिका में
फिल्म 'लाला का लालटेन' में लालू यादव के किरदार में यश कुमार नज़र आयेंगे जबकि स्मृति सिन्हा, लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के किरदार में नज़र आयेंगीं। विपक्षी नेता की भूमिका में संजय पांडेय हैं, जबकि जयप्रकाश नारायण की भूमिका में अनूप अरोड़ा हैं। इनके अलावे अन्य किरदारों में महेश आचार्य, आयशा कश्यप, सोनू पांडे, सुबोध सेठ, गोपाल राय आदि भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता सुमन शर्मा हैं और निर्देशित किया है धीरू यादव ने। इस फिल्म में चार गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा, मुन्ना दुबे और शेखर मधुर। संगीतकार स्वर्गीय धनंजय मिश्रा और मुन्ना दुबे हैं। पटकथा एवं संवाद वीरू ठाकुर का है, जबकि पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। संकलन गुर्जंट सिंह का है, जबकि फिल्म में मारधाड़ दिनेश यादव, छायांकन सत्य प्रकाश और बैनर स्काईलाइन फ़िल्म मीडिया प्रजेंट है। हालांकि इस फिल्म में सारे किरदार के नाम बदल दिए गए हैं लेकिन चुनाव चिन्ह लालटेन ही है।