फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Road Accident: दो बच्चों के बाप की सड़क हादसे में मौत, घर से सब्जी लेने निकला था

Wed, 26 Apr 2023 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा जिले में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक घर से मंगलवार शाम सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में हुए सड़क हादसे में मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। मामला बिहटा-सरमेरा टू-लेन के छतरबीघा गांव के समीप का है। मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव निवासी बिंदेश्वर प्रसाद के (27) साल के बेटे नागेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया, युवक शाम को घर से सब्जी लाने के लिए मोटर साइकिल से निकला था। तभी छतरबीघा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गांव के लोगों की नजर जब गड्ढे में गिरे खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो इस बात की सूचना उन लोगों को दी। आनन-फानन में वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नागेंद्र को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बिहार शरीफ के निजी अस्पताल में देर रात युवक की मौत हो गई। 

मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही यह सूचना परिवार वालों को मिली गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी साल 2017 में हुई थी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक दूसरे प्रदेश में रहकर निजी कंपनी में काम करता था, घर बनबाने के लिए वह गांव आया हुआ था। बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें