फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: दुकान के सामने हो रहा झगड़ा शांत कराने गए दुकानदार को पुलिसकर्मियों ने पीटा, एसपी को दी शिकायत

Tue, 09 Apr 2024 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच की बात कही। एसपी ने कहा कि जांच उपरांत ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई दुकानदार की पिटाई की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में पुलिस पब्लिक फ्रेंडशिप की छवि एक बार फिर से धूमिल हुई है। पुलिसकर्मियों का बीच बाजार एक दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये वीडियो सोमवार की दोपहर का है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत करुणा बाग मोहल्ले का है। इस मामले में पीड़ित सुदामा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आलोक रंजन ने आरक्षी अधीक्षक नालंदा से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


आलोक रंजन ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे के करीब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक ई-रिक्शा से टक्कर के बाद एक महिला के मोबाइल का टेंपर्ड ग्लास टूट गया। सड़क पर जाम लग रहा था। वो  महिला और ई-रिक्शा चालक को समझाने पहुंचे। इसी बीच उसने महिला से कहा कि वह उनका टेंपर्ड ग्लास लगवा देगा और ई-रिक्शा वाले को वहां से चल जाने को कहा। तभी सोहसराय पुलिस के दो हॉक के जवान बाइक से वहां पहुंच गए। 

महिला ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही ई-रिक्शा वाले को भगा दिया। जिन्होंने उनका टेंपर्ड ग्लास तोड़ दिया था। इसी बीच दोनों पुलिसकर्मी उन्हें गालियां देने लगे और फिर अचानक हाथापाई कर दी। उसके कारण उनके नाक से खून गिरने लगा। वहीं, एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार पुलिस वाले मारपीट कर रहे हैं। घटना की शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस और नालंदा एसपी से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामलें में नालन्दा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें