फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: खंडहर में मिला युवक का शव, आसपास बिखरे मिले नशीले पदार्थों के रैपर, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 03:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

खंडहरनुमा मकान के एक हिस्से में नशीला पदार्थ का सामान मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि सूखे नशे ने युवक की जान ले ली है। 
विज्ञापन
खंडहर के पास जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार की सुबह खंडहरनुमा मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी गली का है। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की नजर जब गुरुवार की सुबह खंडहरनुमा मकान के अंदर पड़े शव पर गई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खंडहरनुमा मकान के एक हिस्से में नशीला पदार्थ का सामान मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि सूखे नशे ने युवक की जान ले ली है। वहीं, घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्लेवासी ने बताया कि खंडहर में हमेशा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशा करने के लिए हमेशा नशेड़ियों की भीड़ जुटती है।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शव की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थाना और सोशल मीडिया के सहारे शव की पहचान की जा रही है। खडहरनुमा मकान से नशीले पदार्थ के रेपर आदि बरामद हुए हैं। शव की पहचान होने के उपरांत ही विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें