फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत महिला ने की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 02:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेतिया

सार

बिहार के बेतिया जिले के महुअवा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अफसाना खातून ने अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अफसाना पिछले दस दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसने शिकारपुर व रामनगर थानों में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के महुअवा गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अफसाना खातून के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा नहीं खुला देखा, तो दरवाजा तोड़ा गया, जहां अफसाना का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अफसाना पिछले दस दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने की शिकायत शिकारपुर और रामनगर थानों में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने वाले युवक के डर और सामाजिक बदनामी के चलते अफसाना ने आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो आज अफसाना जिंदा होती। वहीं, शिकारपुर थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर संदिग्ध काले निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए अगस्त माह में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन


शिकारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जिसने भी महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस की भूमिका और संभावित लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें