फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में किराना व्यवसायी की संदिग्ध मौत, ज्वेलरी दुकानदार पर हत्या का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 02:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के फसियारवा चौक पर एक किराना व्यवसायी उमेश साह (40) की लाश संदिग्ध हालत में एक ज्वेलरी दुकानदार की दुकान के बाहर मिली। मृतक के चेहरे से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उअजल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र स्थित फसियारवा चौक के पास एक किराना व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान औराई निवासी 40 वर्षीय उमेश साह के रूप में हुई है। उमेश साह की लाश एक ज्वेलरी दुकानदार की दुकान के बाहर मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने उमेश की हत्या की आशंका जताते हुए सीधे तौर पर ज्वेलरी दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उमेश ने आरोपी दुकानदार को लाखों रुपये उधार दिए थे। लेकिन जब वह पैसा मांगने जाते थे, तो आरोपी टालमटोल करता था। पत्नी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके पति की हत्या उसी दुकानदार ने की है।

स्थानीय लोगों में यह चर्चा भी है कि व्यवसायी की मौत करंट लगने से हुई है, हालांकि मृतक के चेहरे से खून निकलने के कारण हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी और पानापुर करियात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए अगस्त माह में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन


डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया कि एक व्यवसायी का शव मिला है और परिजनों द्वारा हत्या की बात कही गई है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जिन लोगों पर शक जताया गया है, उनकी पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई कर रही है। घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें