फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर क्या बोलें NDA के विधायक, जानें किसने क्या कहा?

Thu, 05 Mar 2026 11:54 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से पूर्वी चंपारण सहित पूरे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनडीए गठबंधन के विधायक पटना पहुंच रहे हैं और अलग-अलग नेताओं ने इस पर सतर्क प्रतिक्रिया दी है। कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री के बिहार में ही रहने की जरूरत बताई, तो कुछ ने कहा कि जो भी फैसला होगा, वह गठबंधन और राज्यहित में होगा।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में जहां एक ओर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर एक खबर ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी। खबर थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और इसके लिए वे बिहार सरकार से इस्तीफा देंगे। यह खबर जैसे ही मीडिया में आई, वैसे ही होली के उत्सव के बीच राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


पूर्वी चंपारण की 12 से 11 सीटों पर NDA का कब्जा
पूर्वी चंपारण जिले की 12 विधानसभाओं में से 11 पर एनडीए गठबंधन का कब्जा है। वहीं जिले से जुड़ी तीनों लोकसभा सीटों पर भी इसी गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं। होली के बाद आज सुबह से ही अमर उजाला के प्रतिनिधि ने स्थानीय नेताओं से उनका मिजाज जानने की कोशिश की। जानकारी मिली कि जदयू, भाजपा और लोजपा (आर) के सभी विधायक पटना पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं।

'बिहार में ही रहें नीतीश'
नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक विशाल कुमार साह ने बताया कि वे अहले सुबह ही पटना पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ कहना उचित नहीं है। हम सब चाहते हैं कि वे बिहार में ही रहें, क्योंकि अभी बिहार को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन


'मुख्यमंत्री के फैसले से दुखी'
केसरिया से जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री राज्यसभा जा सकते हैं। वे भी पटना पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि जदयू की एक कार्यकर्ता होने के नाते इस खबर से दुखी हूं, फिर भी पार्टी का जो निर्णय होगा, वही सर्वोपरि होगा।

'बिहार की बेहतरी के लिए फैसला'
ढाका विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नामांकन के सिलसिले में पटना पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह बिहार की बेहतरी के लिए होगा।

'राज्य के हित में होगा फैसला'
रक्सौल से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि जो भी निर्णय होगा, वह गठबंधन की सहमति से होगा और राज्य के हित में होगा।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण खरमास के पहले या बाद
विज्ञापन


'बिहार को जीरो से हीरो बनाया'
लवली आनंद, जो शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद और जदयू नेत्री हैं, ने बताया कि वे भी पटना पहुंचने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को ‘जीरो से हीरो’ बनाया है। उनके राज्यसभा जाने की खबर से आहत हूं और उनसे मिलकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करूंगी। वहीं मोतिहारी से भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि वे पटना जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें