फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व: मंगुराहा वन क्षेत्र में दो बाघों की वर्चस्व की लड़ाई में एक की मौत, वन विभाग में हड़कंप

Mon, 25 Mar 2024 11:27 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Valmiki Tiger Reserve: वन संरक्षक नेशामनीके ने बताया कि दो बाघों की वर्चस्व लड़ाई में एक सात साल के नर बाघ की मौत हो गई है। मौत के शिकार हुए बाघ के शरीर पर गंभीर जख्म हैं। पोस्टमार्टम मंगुराहा वन क्षेत्र में ही हो रहा है।
विज्ञापन
खबर मिलते ही सीएफ और डीएफओ घटनास्थल पर पहुंचे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में दो बाघों की वर्चस्व की लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र के S-55 में एक नर बाघ की मौत हो गई है। मारे गए बाघ की गर्दन, कंधे और पीठ में वर्चस्व की लड़ाई के घातक निशान मिले हैं।

विज्ञापन

 
फिलहाल वन कर्मी बाघ के शव को कब्जे में लेकर मंगुराहा में पोस्टमार्टम करा रहे हैं। वहीं, मंगुराहा वन क्षेत्र में बाघ की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। इधर, घटनास्थल की जांच में पग मार्ग देखकर बाघों के बीच हुए वर्चस्व कि लड़ाई में जबरदस्त खूनी संघर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सीएफ और डीएफओ सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। जंगल में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बाघ के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
 
दरअसल, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सोमवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मंगुराहा वन क्षेत्र के S-55 में एक बाघ का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्र के अगल-बगल गांवों में इस बात की आशंका जाहिर की गई कि दो बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष में ये मौत हुई है। माना जा रहा है हिंसक लड़ाई में उसे (दूसरे बाघ को) भी गंभीर चोटें आई होंगी। रेंज का वन अमला बाघ की ट्रैकिंग में लगा हुआ है। वन विभाग की टीम लड़ाई में शामिल दूसरे बाघ की सर्चिंग में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
इधर, वन क्षेत्र के वन संरक्षक नेशामनीके ने बताया कि दो बाघों की वर्चस्व लड़ाई में एक सात साल के नर बाघ की मौत हो गई है। मौत के शिकार हुए बाघ के शरीर पर गंभीर जख्म हैं। पोस्टमार्टम मंगुराहा वन क्षेत्र में ही हो रहा है। वर्चस्व की लड़ाई दो बाघों के बीच किस जगह हुई मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें