नगर परिषद् सभापति ने पुलिस से किया मामले की जांच करने का आग्रह
- फोटो : अमर उजाला
इधर, लोगों के आक्रोश को देखते हुए लालगंज नगर परिषद् सभापति कंचन कुमार साह ने अपने कक्ष से निकलकर विरोध कर रहे लोगों से बात कर उनकी समस्या को जाना। उसके बाद सभापति ने उक्त आक्रोशित लोगों के साथ लालगंज थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार से उक्त मामले में जांच-पड़ताल का आग्रह किया। जहां लालगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त स्थल पर जांच करने के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेजते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया है।