फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: कुंवारी चौक के समीप पिकअप और ऑटो में टक्कर, आठ लोग घायल, कुछ लोगों की स्थिति गंभीर

Thu, 10 Oct 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार


सदर अस्पताल में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को पटना रेफर किया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
 
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत कुंवारी चौक के निकट पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार चालक समेत आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर पिकअप को जब्त कर लिया। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


सदर अस्पताल में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को पटना रेफर किया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार चक सिकंदर निवासी चालक संजीव कुमार चक सिकंदर से करीब आठ व्यक्ति को टेंपो पर सवार करके हाजीपुर लेकर आ रहा था। इसी दौरान कुंवारी चौक के निकट अनियंत्रित पिकअप ने धक्का मार दिया। जिसमें टेंपो चालक समेत आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशियाना परवीन, अजय खान,जाहिद खान समेत आठ व्यक्ति बताया गया है। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज करने के पश्चात कई घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक सभी को चक सिकंदर से टेंपो पर लेकर हाजीपुर आ रहा था।

घटना के संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र में टेंपो और पिकअप की टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल से पिकअप जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें