फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

Fri, 15 Nov 2024 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के नगर थानाक्षेत्र में सुभाष चौक के पास एक नाले से तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर गोगरा निवासी 30 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुजीत कुमार पोखरा मोहल्ले में अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। वह कबाड़ चुनकर बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 
 
स्थानीय लोगों ने शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
सुजीत ने लव मैरिज की थी, जिससे उसके परिवार वाले नाराज थे। इस कारण वह अपना गांव छोड़कर नगर थानाक्षेत्र के पोखरा मोहल्ले में रहने लगा था। इस पारिवारिक तनाव के कारण हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सुजीत के पांच छोटे बच्चे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं। उसकी पत्नी भी गहरे सदमे में है। 
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें