फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में इंसानियत शर्मसार! 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा

Sun, 14 Dec 2025 08:18 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 10 दिसंबर की शाम बच्ची घर में अकेली थी, तभी गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह घटना महनार थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता की मां के अनुसार, 10 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे वह घर से सब्जी खरीदने पेठिया गई थीं। उस समय उनकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक, समीर अंसारी (उम्र लगभग 20 वर्ष), घर में घुस आया और बच्ची के साथ जबरन गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी की हरकतों से घबराकर बच्ची जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। इसी दौरान जब बच्ची की मां सब्जी खरीदकर घर लौटीं तो उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी और भाई के साथ महनार थाना पहुंचीं और मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए POCSO एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इस मामले में वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें