फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Liqour Ban: मूंगफली की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भांडा फूटा; दो आरोपी गिरफ्तार, 1000 कार्टून बरामद

Tue, 06 Feb 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Hindi News: औद्योगिक थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा दी गई स्कैनिंग मशीन के साथ नाईपर में ट्रकों की जांच-पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब के कार्टून मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की शराब की भारी खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराबबंदी वाले बिहार के हाजीपुर में वैशाली पुलिस ने अजीबोगरीब तरह से माफियाओं द्वारा शराब तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। वैशाली पुलिस ने मूंगफली की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पकड़ी गई शराब के कार्टून तकरीबन एक हजार बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई वैशाली पुलिस, उत्पाद विभाग और CID द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार को रोकने को लेकर वैशाली जिले की अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा निर्धारित तरीके से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन शराब कारोबारी अजब-गजब ढंग से शराब कारोबार और तस्करी कर रहे हैं, जो पुलिस के लिए भी सिर दर्द साबित हो रहा है। यह कार्रवाई औद्योगिक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नाईपर में खड़े ट्रक की तलाशी लेने के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
औद्योगिक थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा दी गई स्कैनिंग मशीन के साथ नाईपर में ट्रकों की जांच-पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब के कार्टून मिले हैं। पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें