फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 26 Jun 2025 09:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : स्कूल से घर लौट रहे एक शिक्षक की मौत हो गई। वह हाजीपुर स्थित स्कूल से  अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक भयंकर सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के गंडक पुल की है। मृतक शिक्षक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी केशव बसंत के  पुत्र पंकज कुमार गुप्ता (55) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Crime in Daylight : बाइक रोक RC मांगी, फिर पिस्टल सटाकर लूट लिए ₹3.32 लाख, बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े घटना

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज कुमार गुप्ता गंडक पुल रोड में घायल अवस्था में गिरे हुए थे। घायल अवस्था में रोड पर तड़पते देख आसपास के लोग जुट गए। सडक दुर्घटना  की सूचना नगर थाना एवं डायल 112 की पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Accident Today : बिहार में बड़ा हादसा, बाजार में रिक्शे को उड़ाते हुए ट्रक ने छह को कुचला; सभी गंभीर

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी उनके घर वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के संबंध में स्वजन ने बताया कि वह सुबह में स्कूल पढ़ाने के लिए गए थे। शाम में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। पंकज कुमार गुप्ता एक पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। वह प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें